प्रदूषित वातावरण और व्यस्त दिनचर्या से उपजता स्ट्रैस बालों पर भी कुप्रभाव डाल रहा है. इस से बालों का गिरना, उन का बेजान होना, उन में डैंड्रफ होना जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. ऐसे में बालों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए हेयर स्पा एक बेहतर ट्रीटमैंट है. दरअसल, हेयर स्पा तकनीक बालों को नरिशमैंट देने के साथसाथ उन्हें हैल्दी व चमकदार भी बनाती है.

क्या है हेयर स्पा

हेयर स्पा में क्रीम, तेल और पानी द्वारा बालों को गहराई तक हाइड्रेट और रिलैक्स किया जाता है. हेयर स्पा में करीब 45 मिनट से ले कर 1 घंटा तक लगता है. हेयर स्पा के दौरान की जाने वाली मसाज और हौट टौवेल थेरैपी द्वारा ब्लडसर्कुलेशन बढ़ाया जाता है और बालों का डिटौक्सीफिकेशन किया जाता है.

हेयर स्पा की प्रक्रिया

ब्यूटी ऐक्सपर्ट मीनू अरोड़ा बताती हैं कि अलगअलग समस्याओं और अलगअलग तरह के बालों के लिए अलगअलग तरह का स्पा किया जाता है यानी हर हेयर टैक्स्चर के लिए हेयर स्पा ट्रीटमैंट अलग होता है. बालों का टैक्स्चर खराब हो, वे रूखे व बेजान हो रहे हों, गिर रहे हों, डैंड्रफ हो तो हेयर स्पा बेहद फायदेमंद साबित होता है. डैंड्रफ की स्थिति में अरोमा स्पा समस्या को दूर करने में मददगार होता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...