हर कोई घने बालों की इच्छा रखता है, घने बालों को अक्सरअच्छी अपीयरेंस और अच्छी हेल्थ के साथ जोड़ कर देखा जाता है. हालांकि, विभिन्न इंटरनल और एक्सटर्नल फैक्टर्स बालों के हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं. बालों की वॉल्यूम आपके बालों की संख्या को दर्शाता है. इससे यह निर्धारित किया जाता है कि आप के बाल की किस्में एक-दूसरे के कितने करीब हैं. यह बदले में, यह निर्धारित करता है कि आपके बाल कितने पतले या मोटे दिखाई देते हैं. बालों का झड़ना इसके वॉल्यूम को कम कर सकता है. कुछ ऑटोइम्यून डिजीज़ और अन्य मेडिकल कंडीशंस भी बालों के झड़ने और उसकी वॉल्यूम को कम करने में योगदान देती है. इससे आपके बाल पहले से कम घने दिखाई देते हैं.

*बालों की वॉल्यूम बढ़ाने के कुछ आसान से टिप्स बता रहे हैं. डॉ. अजय राणा, डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन संस्थापक और निदेशक, आईएलएएमईडी.

1. अपने स्कैल्प को ऑयल करें -

बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के लिए अपने बालों के स्कैल्प को हेयर ऑइलिंग की जरूरत होती है. गर्म तेल के साथ अपने बालों और स्कैल्प की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है. आप नारियल या ओलिव ऑयल से ऑइलिंग कर सकते हैं जो बालों के लिए बहुत हेल्दी होते है. अपने बालों को अच्छी तरह से मालिश करने के बाद, स्कैल्प को शैम्पू कर सकते है .

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...