घने बाल जहां किसी महिला की खूबसूरती बढ़ाते हैं, वहीं हलके बाल खूबसूरती को कम कर देते हैं. ऐसे में खूबसूरती बरकरार रखने और स्टाइलिश दिखने के लिए अपने बालों को दें डिफरैंट लुक और यह लुक आप हलके बालों में पर्मिंग कर के ला सकती हैं.
दिल्ली प्रैस भवन में फेब मीटिंग के दौरान हेयरस्टाइलिश सी.एल. वर्मा ने पर्मिंग के आसान तरीकों के बारे में बताया, जिस की खास बातें आप के लिए पेश हैं यहां:
पर्मिंग टिप्स
- सब से पहले हेयर वाश करें.
- बालों को टौवेल ड्राई करें यानी सुखाएं.
- बालों के कई सैक्शन बनाएं.
- रोलर लगाने के तरीके जानें.
- हर रोलर पर 3 राउंड लोशन के साथ ऐप्लिकेशन करें.
- शौवर कैप व टौवेल से बालों को कवर करें.
- 15 मिनट के बाद उन रोल किए बालों को खोलें जिन्हें सब से पहले रोल किया है.
- हर रोलर की नमी को टिशू पेपर से सुखाएं.
- न्यूट्रिलाइजर लगाएं. एक बार बंधे हुए बालों में और एक बार खुले बालों में.
कैसे करें पर्मिंग
धुले हुए बालों को टौवेल ड्राई कर के नाक की सीध में टौप पर दोनों तरफ मांग निकालते हुए वी शेप में पीछे तक 1 सैक्शन बनाएं. फिर इयर टु इयर अगलबगल 2 सैक्शन बनाएं. फिर कान के ऊपर दोनों तरफ भी 1-1 सैक्शन बनाएं. ये 5 सैक्शन बन जाने के बाद आगे से आईब्रोज के सैंटर में रोलर लगाएं. अब 1-1 लट लेते हुए बालों के हर सिरे में पेपर से एक रोल बना कर लगाएं. रोलर्स को लेटा हुआ ही सैट करें.
