Hair Transplant : आज के समय में बाल झड़ना, गंजापन और कमजोर बालों की समस्या आम है. खासकर युवाओं में यह परेशानी तेजी से बढ़ रही है. इस के पीछे कई कारण हैं जैसे, बढ़ता प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल, तनाव, नींद की कमी, हैल्दी खानपान की कमी, वंशानुगत और जंकफूड से प्यार.

सोशल मीडिया पर 'परफैक्ट लुक' के दबाव के चलते युवा तेजी से कौस्मेटिक ट्रीटमैंट्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिन में से एक है हेयर ट्रांसप्लांट। इसे हेयर रैस्टोरेशन या हेयर रिप्लेसमैंट भी कहा जाता है.

हालांकि हेयर ट्रांसप्लांट एक सर्जिकल प्रक्रिया है, जो सही तरीके और अनुभवी डाक्टर की निगरानी में कराई जाए तो असरदार साबित हो सकती है. लेकिन इस में छोटी सी लापरवाही गंभीर नतीजे दे सकती है. यहां तक कि जान भी जा सकती है.

हाल ही में कानपुर में 2 लोगों की मौत के मामले सामने आए, जिन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था. ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि इस प्रक्रिया को ले कर जागरूकता फैलाई जाए. हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप अगर गंजेपन से जूझ रहे हैं तो उस के लिए कोई उपाय न करें. आप को भी अपने पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने का पूरा हक है, लेकिन जरूरी है कि आप हेयर ट्रांसप्लांट से पहले उस से संबंधित सारी जानकारी ले लें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...