मौनसून का मौसम चल रहा है जहां बारिश की फुहारों की ठंडक ने गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन इस मौसम बालों की कई समास्याएं उत्पन्न हो जाती है. दरअसल, मौनसून के मौसम में बालों में खुजली की समास्या अधिक पैदा हो जाती है. ऐसे में हम सभी बहुत परेशान हो जाते है. मौनसून के मौसम में अधिक उमस होने से बालों और स्कैल्प में नमी होने से सिर में खुजली होती है. सिर में खुजली होना आम समास्या है, यह समस्या कई बार शर्मिन्दगी की वजह भी बनती है. सिर में खुजली होना दुखदायी हो सकता है, खासकर जब आप कोई महत्वपूर्ण काम कर रहे हों, तो यह आपको ध्यान केंद्रित नहीं करने देती है. वैसे तो बाजार में कई प्रोडक्ट मौजूद है, लेकिन हम आपको घर में बने कुछ नेचुरल हेयर मास्क के बारे में बताएंगे...

  1. सरसो तेल और दही का हेयर मास्क

सबसे पहले एक कटोरी में आधा कप दही और इसमे दो बड़े चम्मच सरसो का तेल मिक्स करें. इसके बाद इसमें कुछ बूंदे टी ट्री हेयर ऑयल की मिक्स करें. शैम्पू करने के बाद इस हेयर मास्क को लगाकर 20 से 25 मिनट तक रहने दें. इसके बाद स्कैल्प की अच्छे से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से सिर धो लें. दही में मौजूद प्रोटीन और लैक्टिक एसिड स्कैल्प के स्किन सेल्स को क्लीन करके बालों को घना करने में मदद करेगा. यह हेयर मास्क डेंड्रफ, खुजली और फंगल इंफेक्शन खत्म करने के साथ बालों को मजबूती भी देगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...