Scalp dandruff :  एक महंगे ऐंटीडैंड्रफ शैंपू से रोज सिर धोने के बाद भी सुनील का न डैंड्रफ कम हो रहा था और न बाल झड़ना रुक रहे थे. अपने झड़ते बालों की वजह से सिर में गंजापन आ गया जो उसे हर बार हर लड़की से फर्स्ट डेट पर ही रिजैक्ट करा देता था.

डैंड्रफ एक तरह की डैड स्किन है जो बालों में छोटेछोटे कणों के रूप में इकट्ठी हो जाती है. यह डैंड्रफ स्किन कभी ड्राई होती है तो कभी औयली. दरअसल, इस का टैक्स्चर आप की स्कैल्प के स्किन टाइप पर निर्भर करता है.

किसी के सिर पर औयली फ्लैक्स की तरह डैंड्रफ चिपका दिखाई देगा, किसी के एक ड्राई लेयर अर्थात एक सूखी परत की तरह स्कैल्प पर बिछा होगा तो किसी के डैंड्रफ पाउडर की तरह सिर के बालों में फैला होगा,

जो हाथ मारने या कंघा करते वक्त झड़ने लगता है, जिस से लड़कियां हो या लड़के दोनों शर्मिंदा महसूस करते हैं.

अधिकतर लड़कियों के बाल लंबे होते हैं और लंबे बाल रोज नहीं धुलते. इसलिए उन्हें डैंड्रफ की समस्या बारबार हो जाती है. लेकिन छोटे बालों में खासकर लड़कों के बालों में जो हर रोज ही अपने बाल धोते हैं, फिर भी डैंड्रफ उन के बालों में जगह कर ही जाता है. मगर कैसे?

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...