बाल महिलाओं की सुंदरता का आइना हैं. हर एक लड़की व महिला अपने बालों को लंबे व सिल्की बनाना चाहती हैं. लेकिन यदि आपको अच्छे परिणाम चाहिए हैं तो मेहनत भी उतनी ही करनी पड़ेगी. बालों की देखभाल उतनी भी आसान नहीं होती जितनी दिखती है. खासकर इस बारिश के मौसम में यदि आप को बारिश में नहाना पसंद है तो आप के बाल सिल्की होने की बजाए पहले से ज्यादा खराब व रफ हो जाएंगे.

बालों की देखभाल आप कैसे करते हैं?

क्या आप अपने बालों का उचित ढ़ंग से रख रखाव व सम्भाल करती है? यदि हां तो यह आपके बालों की सेहत के लिए बहुत अच्छी बात है और यदि नहीं तो आपके बालों का झड़ना, कमजोर होना तय है. इसलिए अपने बालों अच्छे से धोएं और उनकी सम्भाल करें. अपने बालों को मजबूत बनाने के लिए और उनमें चमक एड करने के लिए आप निम्नलिखित टिप्स का पालन कर सकती हैं.

1. हफ़्ते में 2 बार शैंपू करें :

यदि आप हर रोज बालों को धोती हैं तो यह आपके बालों के लिए बहुत नुकसानदायक होता है. आपके बाल हर रोज शैम्पू का प्रयोग करने से कमजोर हो जाते हैं जिसकी वजह से वे बहुत झड़ने लगते हैं. याद रहे की कम शैंपू का प्रयोग करना भी उतना ही नुकसान दायक है जितना कि ज्यादा. इसलिए अपने बालों को हफ़्ते में 2 बार अच्छे से शैंपू करें ताकि उनकी उचित पोषण मिले.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...