Summer Care tips : गरमी के मौसम में पसीना ज्यादा आता है और उस वजह से सिर में खुजली हो जाती है और सिर से बदबू भी आने लगती है. इसलिए गरमियों में हमें अपने सिर का खयाल उतना ही रखना चाहिए जितना कि अपनी बौडी का.

अगर आप स्वस्थ और खूबसूरत बाल चाहते हैं, तो गरमियों में अपने बालों के साथसाथ स्कैल्प की भी उचित देखभाल करें. इस के लिए, यहां हम आप के स्कैल्प की इचिंग से नजात पाने के कुछ ऐडवांस प्रोडक्ट्स शेयर कर रहे हैं, जिन का इस्तेमाल कर आप अपने स्कैल्प को साफसुथरा रख सकते हैं और पसीने से होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं.

ऐंटी प्रोलिफेरेटिव और ऐंटी फंगल स्कैल्प लोशन

जब पसीना ज्यादा आता है, तो स्कैल्प का माइक्रोबायोम असंतुलित हो जाता है. इस के लिए कीटोकोनाजोल (Ketoconazole) और सेलीसाइक्लिक एसिड (Salicylic Acid) के कौंबिनेशन वाले लोशन सब से प्रभावी माने जाते हैं.

सेलीसाइक्लिक एसिड स्कैल्प की डेड स्किन और पसीने की परत को हटाता है, जबकि कीटोकोनाजोल खुजली पैदा करने वाले कवक (fungus) को रोकता है.

ग्लाइकोपाइरोलेट स्कैल्प वाइप्स (Glycopyrrolate Wipes)

स्कैल्प वाइप्स (Scalp Wipes) उन लोगों के लिए एक बेहतरीन औन द गो (On-the-go) सोल्यूशन हैं जो बारबार बाल नहीं धो सकते या जिन्हें अत्यधिक पसीना आने की समस्या है. यह एक आधुनिक मैडिकल समाधान है. ये वाइप्स विशेषरूप से उन लोगों के लिए हैं जिन्हें चेहरे और स्कैल्प पर अत्यधिक पसीना आता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...