Summer fruity delights :
चौकलेट मैंगो आइसक्रीम
सामग्री
1 लिटर दूध
1 आम पका
1 कप क्रीम ताजा
1/2 कप चीनी
1 बड़ा चम्मच पिस्ता चूरा
1 बड़ा चम्मच चौकलेट कसी
1 बड़ा चम्मच कौर्नफ्लोर.
विधि
दूध को उबाल लें. थोड़े से ठंडे दूध में कौर्नफ्लोर घोल कर लगातार चलाते हुए उबलते दूध में डालें. दूध गाढ़ा हो जाने पर आंच से उतार कर ठंडा होने दें. आम छील कर काट लें. आम, चीनी, चौकलेट पाउडर मिला कर मिक्सी में पीसें. आम का गूदा बन जाने पर तैयार दूध डाल कर फेंटें. तैयार मिश्रण को आइसक्रीम ट्रे में डाल कर फ्रीजर में रखें. 1/2 जम जाने पर मिश्रण को ट्रे से निकाल कर क्रीम मिलाएं और मिक्सी में फेंट कर पुन: फ्रीजर में जमने के लिए रख दें. जम जाने पर पिस्ता चूरा बुरक कर सर्व करें.

मैंगो ब्रैड कुल्फी
सामग्री
1 कप मैंगो पल्प
2 ब्रैडस्लाइस
250 एमएल फुलक्रीम दूध
1 बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर
1 बड़ा चम्मच चीनी पिसी
1 छोटा चम्मच पिस्ता कटा.
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
विधि
आधा दूध, आधा मिल्क पाउडर, 3 बड़े चम्मच चीनी और ब्रैडस्लाइस मिक्सी में डाल कर पेस्ट बना लें. इस मिश्रण को कुल्फी के पतले सांचों में भर कर 5-6 घंटों के लिए फ्रीजर में रख दें. अब बाकी बचे दूध, चीनी, मिल्क पाउडर और मैंगो पल्प का भी पेस्ट बनाएं. इसे कुल्फी के मोटे सांचों में आधा भरें. पतली कुल्फी जमने पर इन्हें सांचों से निकालें और मैंगो वाले सांचों के बीच में रखें. इन्हें फिर से 7-8 घंटों के लिए फ्रीजर में रख दें. जमने पर कुल्फियां निकालें, काटें और कटा पिस्ता बुरक कर तुरंत सर्व करें.

मैंगो डस्ट विद गुलाबजामुन
सामग्री
1 कप पके आमों का गूदा द्य 5-6 छोटे गुलाबजामुन द्य 1 छोटा चम्मच गुलाबजल द्य 1 बड़ा चम्मच चीनी पिसी द्य 1 छोटा चम्मच नीबू का रस.
विधि
आमों के गूदे को चीनी के साथ मिक्सी में डालें. 1 गिलास पानी मिला कर अच्छी तरह पीसें और छान लें. इस मिश्रण में गुलाबजल और नीबू का रस मिला कर बाउल में डालें और फ्रीजर में जमने के लिए रख दें. 2 घंटे बाद बाउल निकालें. उस में आम का शरबत कुछ जमने लगेगा. चम्मच से उसे अच्छी तरह मिला कर फिर से फ्रीजर में रखें. इस क्रिया को 4-5 बार दोहराएं. अब बाउल में मैंगो का डस्ट बन जाएगा. इस डस्ट को बाउल में निकालें और गुलाबजामुन के साथ सर्व
‘फिरनी में मैंगो का फ्लेवर डिश को नया टेस्ट देगा…’
मैंगो फिरनी
सामग्री
1 कप मैंगो पल्प द्य 3-4 मैंगो स्लाइस द्य 1/2 कप चावल द्य 1 लिटर दूध फुल क्रीम
3 बड़े चम्मच चीनी पिसी द्य 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर द्य 2 छोटे चम्मच पिस्ता कटा.

विधि
चावलों को 1/2 घंटा पानी में भिगो कर इन का पानी फेंक दें. 1/2 कप दूध में चावल डालें और मिक्सी में मोटा पीस लें. दूध को धीमी आंच पर 1/2 रहने तक पकाएं. इस में पिसे चावल डालें और चलाते हुए 14-15 मिनट तक पकाएं. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब इस में पिसी चीनी और इलायची पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. थोड़ा ठंडा करें और मैंगो पल्प मिला कर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें. जब चाहें बाउल्स में निकालें. कटा पिस्ता बुरकें और मैंगो स्लाइस रख कर सर्व करें.
‘कोला और मैंगो का यह कौंबिनेशन जबरदस्त हैं… ’
मैंगो कोला पैप्सी
सामग्री
1/2 कप पके आमों का गूदा द्य 1 बड़ा चम्मच चीनी पिसी द्य 5-6 बूंदें नीबू का रस
1 कप कोल्ड ड्रिंक.
विधि
आम के गूदे को मिक्सी में डालें. चीनी, नीबू का रस और 11/2 कप पानी मिला कर अच्छी तरह ब्लैंड करें. इस मिश्रण को छान कर पैप्सी मोल्ड में 3/4 भर कर फ्रीजर में रखें. 3-4 घंटे बाद मोल्ड के खाली भाग में कोल्ड ड्रिंक भर कर फिर फ्रीजर में रखें. पूरी तरह जमने पर पैप्सी मोल्ड से निकालें और ठंडाठंडा सर्व करें.
