Healthy skin tips : गरमी का मौसम अपने साथ तेज धूप, पसीना और त्वचा से जुड़ीं कई चुनौतियां ले कर आता है. ऐसे में जहां कुछ महिलाएं राहत के आसान तरीके ढूंढ़ती हैं, वहीं ज्यादातर अपनी स्किन को स्वस्थ और फ्रैश बनाए रखने के लिए खास रूटीन अपनाती हैं.
सही हाइड्रेशन, सन प्रोटैक्शन और नियमित स्किनकेयर आदतें न सिर्फ त्वचा को सुरक्षित रखती हैं बल्कि पूरा दिन तरोताजा महसूस करने में भी मदद करती हैं.
डेली रूटीन
यदि आप किसी ऐसे प्रोफैशन में हैं जहां आप को लंबे समय तक बाहर रहना या फिर तेज लाइट्स में काम करना है तो स्किन को फ्रैश और नैचुरल बनाए रखने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी और इस के लिए कुछ खास टिप्स :
बातों को डेली रूटीन का हिस्सा बनाना होगा
द्य प्रौपर हाइड्रेशन अरेंज करने के बाद ही घर से निकलें. सिर्फ पानी की बोतल कैरी करने से बात नहीं बनेगी क्योंकि पानी प्यास तो बु?ा देगा लेकिन पसीने के साथ जो मिनरल्स बौडी से बाहर निकल जाते हैं उन का क्या. अत: एक बोतल इलैक्ट्रोलाइट्स मिक्स वाटर की भी कैरी करें और
समयसमय पर इसे पीती रहें ताकि बौडी के मिनरल्स की कमी पूरी हो सके.
लंच में वाटर बेस्ड वैजिटेबल्स को प्रैफरैंस दें. लौकी, खीरा, करेला जैसी सब्जियां ईजी टू डाइजैस्ट होती हैं और साथ ही इन में विटामिन ए, सी के साथसाथ मैग्निसियम, कैल्सियम जैसे जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं. कर्ड को भी डाइट का हिस्सा बनाएं.
यदि मौडल हैं और रोज कई लेयर मेकअप करना पड़ता है तो सनस्क्रीन बेस्ड फाउंडेशन जरूर इस्तेमाल करें. काम पूरा होने के बाद मेकअप जरूर निकाल दें ताकि स्किन ब्रीद कर सके. रात को सोने से पहले क्लींजिंग करना न भूलें.
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हाइड्रेटिंग कौस्मैटिक प्रोडक्ट्स को प्रैफरैंस दें.
लंबे समय तक बाहर रहने वालों को हाई एसपीएफ वाला हेयर सनस्क्रीन भी अपने साथ रखना चाहिए ताकि दिन में कम से कम 2 बार इसे बालों पर लगा सकें. ऐसा न करने से बाल अपनी चमक खो देते हैं और रूखे हो जाते हैं.
दिनभर काम के बाद शाम को फेस आइसिंग भी कर सकती हैं. इस से स्किन फ्रैश फील करती है.
विटामिन सी सीरम समर सीजन में स्किन के लिए बैस्ट है. यह स्किन को हाइड्रेट रखने के साथसाथ उसे ग्लोइंग भी बनाता है.
हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल बहुत जरूरत पड़ने पर ही करें. समर सीजन में इन का ज्यादा इस्तेमाल बालों का टैक्स्चर खराब कर सकता है.
महीने में 2 बार हेयर स्पा जरूर लें. इस से बालों की डीप क्लीनिंग भी हो जाती है उन में शाइन भी बनी रहती है.
दिन में जब भी फेस वाश करें तो उस के बाद लाइटवेट मौइस्चराइजर, सीरम या सनस्क्रीन इस्तेमाल जरूर करें.
वर्कआउट टिप्स
फिटनैस फ्रीक हैं और जिम जाना रूटीन में है तो समर सीजन में आप को अपना खास ध्यान रखना होगा. ऐसे में इन वर्कआउट टिप्स को जरूर फौलो करें:
वर्कआउट से पहले और कुछ देर बाद पानी जरूर पीएं ताकि स्वैटिंग के बाद भी बौडी हाइड्रेटेड रहे.
अच्छी क्वालिटी के ब्रीदेबल फैब्रिक वाले जिम आउटफिट्स खरीदें.
जिस दिन डल फील करें उस दिन वर्कआउट कैंसिल कर दें वरना एग्जर्शन बड़ सकता है.
डाइट में ग्रिल्ड प्रोटीन, सलाद और साबूत अनाज शामिल करें.
पानी के अलावा फ्रूट बेस्ड ड्रिंक्स भी लें ताकि हाइड्रेशन के साथसाथ न्यूट्रिशन भी मिलता रहे.
