क्या आप जानती हैं की आपके बालों के लिए कौन सा तेल सही है? क्या आप भी टीवी पर विज्ञापन देख कर अपने बालों के लिए तेल खरीदती हैं? अगर आप सचमुच ऐसा करती हैं तो आप गलती कर रही हैं.

ये बात आपको समझनी होगी कि बालों की सही देखभाल करना जितना आवश्यक होता है उतना ही आवश्यक है आपके बालों के लिए सही तेल का चुनाव करना. बालों की चमक और खूबसूरती आपके द्वारा लगाए जाने वाले तेल पर निर्भर करती है. अपने बालों की जरूरत के हिसाब से सही तेल इस्तेमाल करना ही आपके लिए फायदेमंद है. यहां हम आपको कुछ ऐसे ही हेयर ऑयल्स के बारे में बताएंगे, जिनको जानने के बाद आपको अपने लिए सही तेल का चुनाव करने में बहुत आसानी होगी.

तो आईए जानते हैं बालों के लिए तेल और उनके कुछ गुणों के बारे में..

1. नारियल का तेल : कई सालों से बालों के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल होता आया है. यह तेल काफी बेहतर भी होता है. नारियल के तेल की खासियत ये है कि इसे त्वचा आसानी और जल्दी सोख लेती है. इसके कारण आपके सर की त्वचा में भी लंबे समय तक नमी बनी रहती है और बाल झड़ते नहीं हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...