आज के समय में अधिकतर लड़कियों के साथ ये समस्या होती है कि जब वह अपने बालों की चोटी बनाती हैं तो कुछ छोटे बाल खड़े हो जाते हैं. अक्सर आपके साथ होगा कि आप कहीं बाहर पार्टी में अच्छी सी हेयर स्टाइल बना कर जाती हैं, लेकिन ये छोटे बाल खड़े हो जाते हैं. जिसके कारण आपका पूरा लुक खराब हो जाता है. इन्हें फ्लाई-अवे कहते हैं. इनके कारण आपके बाल सेट नहीं लगते हैं. इसके साथ एक सबसे बड़ी समस्या होती है कि यह बढ़ते नहीं हैं. जस के तस बने रहते हैं. जिसके कारण आप कोई भी हेयर स्टाइल कैरी नहीं कर पाती हैं.
अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो हम आपको उपायों के बारे में बता रहे हैं. जिन्हें करके आप आसानी से अपने इन छोटे बालों को एक लुक दे सकती हैं. जानिए इन टिप्स के बारे में.
- अगर आपके बाल बिल्कुल स्ट्रेट हैं या फिर आप स्ट्रेटनर का इस्तेमाल कर रही हैं. अगर आपकी नजर में छोटे बाल आते हैं तो उनकी जगह पर थोड़ी सी वैसलीन लगा लें. इससे आपके बाल स्ट्रेट हो जाएगे. साथ ही इस बात क ध्यान रहे कि थोड़ी मात्रा में ही वैसलीन का इस्तेमाल करें, नहीं तो आपके बाल ऑयली हो जाएंगे.
