बदलती जीवनशैली और भागदौड़ के चलते पर्सनल ब्यूटी केयर का समय नहीं मिल पाता. और फिर आजकल कोरोना के चलते लोगों में तनाव भी बढ़ रहा है. इन सब की वजह से आप की खूबसूरती प्रभावित हो रही है. ऐसे में थोड़ा सा खयाल रख कर आप अपने बालों की खूबसूरती बरकरार रख सकती हैं:
- अगर आप की स्कैल्प औयली है तो अलटरनेट डे या रोज शैंपू करें.
- शैंपू करते वक्त हेयर से अधिक स्कैल्प की सफाई पर ध्यान दें. अधिक शैंपू डालने से बाल ड्राई और फिजी हो जाते हैं.
- कंडीशनर का प्रयोग स्कैल्प के बजाय बालों पर करें. स्कैल्प पर अधिक कंडीशनर का प्रयोग करने पर बाल निर्जीव हो जाते हैं.
- यह सही है कि हैल्दी बौडी में ही हैल्दी हेयर रहते हैं, इसलिए डाइट पर हमेशा ध्यान देने की जरूरत होती है. खाने में प्रोटीन की मात्रा अधिक रखें. इस से हेयर हैल्दी और स्ट्रौंग रहते हैं. अंडा, मछली, सोयाबींस, हरी सब्जियां आदि प्रोटीन रिच होती हैं, जिन्हें अपनी डाइट में हमेशा शामिल करें.
ये भी पढ़ें- 10 टिप्स: फैस्टिव मेकअप दिखे खूबसूरत
- भोजन में रिच ऐंटीऔक्सिडैंट फूड जैसे बेरीज, ऐवोकाडो और नट्स को अधिक शामिल करें.
- हेयर स्टाइलिंग सही तरीके से करने की जरूरत होती है. टैक्स्चर और वौल्यूम स्प्रे पर्क दोनों निर्जीव बालों के लिए अच्छे होते हैं, जबकि कंडीशनर और कर्ल क्रीम दोनों कर्ली हेयर के लिए अच्छे रहते हैं.
