हर महिला चाहती है कि उसके बाल लम्बे और घने हो लेकिन उसके साथ साथ बाल काफी सॉफ्ट और सिल्की भी हों. क्योंकि अगर बाल ज्यादा चिपचिपे रहेंगे तो हर समय सिर में इरीटेशन रहेगी और अगर बाल ज्यादा ड्राई रहेंगे तो बहुत ज्यादा उलझेंगे जिससे बाल झड़ने का काफी ज्यादा रिस्क रहता है. इसलिए बालों को सॉफ्ट और स्मूद बनाने के लिए जरूरी है कि आप उनकी केयर अच्छे से करें। बहुत सी महिलाएं बालों में सीरम लगाना बहुत जरूरी मानती है. कुछ सीरम को आप घर पर ही बना सकती हैं. तो आइए जानते हैं बालों को सॉफ्ट और स्मूद बनाने के लिए यह सीरम जोकि घर पर बनाए जा सकते हैं, की रेमेडी.
- नारियल के तेल का सीरम
नारियल और बादाम के तेल की बराबर मात्रा लें. इस तेल को अब थोड़ा सा गर्म कर लें और मिक्स कर लें. इसके बाद इस मिश्रण को आप बालों में लगाना शुरू कर दें और बालों की बीच की लंबाई में इसे अच्छे से लगाएं. इसे कुछ घंटों तक ऐसे ही रहने दें और उसके बाद सिर धो लें. नारियल का तेल बालों को मॉश्चराइज करता है और पोषण प्रदान करता है जिस वजह से बाल स्मूद और सॉफ्ट होते हैं.
