healthy skin : बढ़ी हुई ह्यूमिडिटी, बदलते टैंपरेचर और हवा में ज्यादा नमी से स्किन ज्यादा औयली और कभीकभी ब्रेकआउट होने का भी खतरा हो सकता है. स्किनकेयर प्रोडक्ट्स स्किन बैलेंस बनाए रखने में जरूरी भूमिका निभाते हैं लेकिन आयुर्वेद का मानना है कि हैल्दी दिखने वाली स्किन पर हमारे रोज के खाने का भी असर पड़ता है.
स्किन शरीर के अंदरूनी बैलेंस की ?ालक है. डाइट, डाइजैशन, लाइफस्टाइल की आदतें और मौसमी बदलाव ये सभी स्किन के दिखने और महसूस होने के तरीके में योगदान करते हैं. इसलिए मौनसून के दौरान जब माहौल में नमी ज्यादा होती है तो सही खाना चुनने से स्किन बैलेंस को अंदर से बनाए रखने में मदद मिलती है.
मौनसून के दौरान स्किन औयली क्यों हो जाती है
ह्यूमिडिटी स्किन औयलीनैस बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है. मौनसून के मौसम में स्किन पर पड़ने वाले प्रभाव:
https://youtube.com/shorts/ptZHR7rC_uU?si=gggCc6n4NKu0BizC
हवा में नमी का लैल बढ़ जाना.
पसीना आसानी से नहीं निकलना.
स्किन पर तेल और गंदगी जमा हो जाना.
स्किन चिपचिपी हुई लगना.
आयुर्वेद इन बदलावों को 3 दोषों-- वात, पित्त और कफ के बैलेंस से देखता है.
मौनसून का मौसम ऐसा समय माना जाता है जब डाइजैशन धीमा हो जाता है और शरीर को ज्यादा देखभाल की जरूरत हो सकती है. आयुर्वेद का मानना है कि डाइजैशन को सपोर्ट करने से पूरा बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है, जिस का असर स्किन पर दिख सकता है.
