होली के रंग में सराबोर होने से पहले आपको अपनी त्वचा और बालों की सुरक्षा के संबंध में कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए. इससे आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

कुछ लोग होली खेलने के पहले यह सोचकर बाल नहीं धोते हैं कि रंग खेलने के बाद बाल गंदे होंगे ही. लेकिन पहले से गंदे बाल में रंग लगने से आपके बालों को और नुकसान पहुंच सकता है और बाल रूखे हो सकते हैं. इसलिए बाल धोकर, सुखाने के बाद बालों में अच्छी तरह से तेल लगाकर ही होली खेलें.

1. होली खेलने निकलने से पहले सनस्क्रीन क्रीम लगाना ना भूलें. तेज धूप में आपकी त्वचा झुलस सकती है और रंग काला पड़ सकता है.

2. बाजार में उपलब्ध सिंथेटिक रंगों में हानिकारक केमिकल हो सकते हैं जिससे आपकी त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए त्वचा और बालों पर अच्छे से तेल लगाएं और हो सके तो प्राकृतिक रंगों या घर पर बने टेसू के फूल वाले रंग से होली खेलें. कानों के पीछे, उंगिलयों के बीच में भी तेल अच्छे से लगाएं और नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाना ना भूलें.

3. बालों में नारियल तेल डालकर अच्छे से मसाज करें, इससे आपके बाल रूखे नहीं होंगे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...