Beauty Tips : युवतियों को ब्यूटीफुल दिखने का शौक भी होता है और उन्हें स्मार्ट अटै्रक्टिव दिखने का हक भी होता है. तभी आजकल हर मौल, मार्केट में 3-4 ब्यूटीपार्लर जम गए हैं. लेकिन महंगाई के इस जमाने में सभी ब्यूटीपार्लर के इस महंगे ट्रीटमैंट अफोर्ड नहीं कर पाते? जहां ईएमआई का झंझट सिर पर हो, पाईपाई बचा कर बच्चों और घर की जरूरतें पूरी की जा रही हों तो ऐसे में पार्लर जाना संभव नहीं.
ऐसे में थोड़ी सुबूत के साथ अगर घर पर ही कुछ सामान खरीद कर रख लें तो बारबार पार्लर के खर्चे से बच सकते हैं. एक बार थोड़े पैसे खर्च कर के कुछ सामान घर पर ही रख बहुत आसानी से आप अपनी सुंदरता को बरकरार रख सकती हैं.
जैसे फेशियल किट, वैक्स, स्क्रब, प्यूमिक स्टोन, नेल फायलर, स्ट्रेटनिंग मशीन, स्टिमर, ऐलोवेरा जैल, गुलाबजल, बादाम का तेल और विटामिन ई कैप्सूल.
सब से पहले फेशियल या क्लीनअप की बात करें तो चम्मच भर स्क्रब और क्रीम से 15 मिनट मसाज कर के पार्लर वाले हजार ऐंठ लेते हैं. इस से बेहतर है घर पर ही अपने सौंदर्य जतन का इंतजाम कर लिया जाए.
https://youtube.com/shorts/VXf_8RLvlrU?si=DrWDv8svg5Q8q4dW
फेशियल किट
मार्केट में तो फेशियल किट मिल ही जाती है. अपनी किचन में एक नजर डाल लीजिए तो भी त्वचा को चमकदार बनाने वाली चीजें मिल जाएंगी. जैसेकि बेसन, कच्चा दूध, हलदी, शहद, आलू, टमाटर, नीबू, खीरा, केला, मुलतानी
