चाहे लड़का हो या लड़की महिला हो या पुरुष खूबसूरत दिखने के लिए क्या नहीं करते.पार्लर जाते है मेकअप , फेशिअल आदि करवाते हैं. और वैक्सिंग भी. जिसके द्वारा शरीर के सभी बालों को हटाया जाता है या रिमूव किया जाता है. वैक्सिंग के जरिये  शरीर के किसी भी भाग के अनचाहे बालों को आसानी से हटा जा सकता है. ताकि स्किन में निखार आ सके .

लेकिन क्या आप जानती है वैक्सिंग खुद घर पर भी की जा सकती है. इसे करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की भी आवश्यकता नहीं है. बस मार्केट से अपनी स्किन को सूट करती हौट या कोल्ड वैक्स ले आईये. और वैक्स कीजिए. आपका पार्लर जाने का खर्चा तो बचेगा ही साथ-साथ आपका समय भी बचेगा.

दो प्रकार की होती है वैक्स

हौट वैक्स :- हौट वैक्स का प्रयोग शरीर के नाजुक अंगो पर किया जाता है. इसे सीधा गरम करके ही स्किन पर लगाया जाता है. लेकिन इसे लगाने से पहले टेलकम पाउडर लगाना न भूले.

कोल्ड वैक्स :- कोल्ड वैक्स का प्रयोग हाथो, पैरो और अंडर आर्म्स के लिए उपयोगी है. कोल्ड वैक्स को सीधे ही स्किन पर लगाया जाता है.

ये भी पढ़ें- सेंसिटिव स्किन पर pain less वैक्सिंग के लिए करें ये 4 काम

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...