स्किन को हैल्दी रखने के लिए इसका केयर करना बहुत जरूरी है. अगर आप डेली स्किन रोटीन फौलो करती हैं, तो आपकी स्किन बेजान नहीं होगी. क्लींजिंग, टोनिंग और स्किन मौइश्चराइजिंग सभी करते हैं, लेकिन क्या आप फेस सीरम के बारे में जानते हैं, ये स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है. ऐसे में आज आपको फेस सीरम क्या और ये कितने तरह के होते हैं, ये सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल में देंगे.

क्या है फेस सीरम

फेस सीरम बहुत ही लाइट होता है. यह वाटर बेस्ड होता है. जिसके कारण स्किन इसे तुरंत ही एब्जार्ब कर लेता है. जो लड़कियां नियमित रूप से चेहरे पर फेस सीरम लगाती हैं, उनकी त्वचा में कसाव, चमक और नमी ज्यादा दिखाई देती है. फेस सीरम लगाने से त्वचा जवां दिखती है.

Skin oil droppers assortment with wooden pieces

कई तरह के होते हैं फेस सीरम

एंटी एजिंग फेस सीरम

फेस सीरम के इस्तेमाल से उम्र बढ़ने के लक्षणों को रोका जा सकता है. इस तरह से फेस सीरम स्किन के दागधब्बों को कम करने में मदद करते हैं. ये चेहरे की महीन रेखाओं और झुर्रियों को भी दूर करते हैं. जिससे त्वचा टाइट रहती है.

हाइड्रैटिंग सीरम

जैसेजैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा का कोलेजन धीमा हो जाता है. ऐसे में स्किन डिहाइड्रेटेडऔर सुस्त दिखने लगती है. हाइड्रैटिंग सीरम के इस्तेमाल से त्वचा जवां और ताजा नजर आती है. इस सीरम में हयालूरोनिक एसिड होता है, जो स्किन में पानी को रोके रखता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...