Smelly Scalp :  क्या आप के स्कैल्प से अजीब सी गंध निकलती है? क्या कई लोग आप को टोक चुके हैं कि आप के सिर से बदबू आती है? अगर ऐसा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, इस का उपाय है. दरअसल, यह आप के स्कैल्प पर पनप रहे बैक्टीरिया हैं जो इस के लिए जिम्मेदार हैं.

वैसे, स्कैल्प से बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं जैसेकि हारमोनल चैंज के कारण भी स्कैल्प से बदबू आने की संभावना अधिक होती है. साथ ही जैसेजैसे गरमी बढ़ेगी वैसेवैसे शरीर और बालों से पसीने की समस्या भी बढ़ने लगेगी. यह भी स्कैल्प से आने वाली बदबू का एक कारण होता है. कई बार यह समस्या स्कैल्प के पीएच बैलेंस के बिगड़ने की वजह से होती है. इसलिए स्कैल्प की फंगस, बैक्टीरिया, ड्राई फ्लैक्स आदि के बारे में जानें और उसे ठीक करने की कोशिश करें.

इस के अलावा सैबोरिक डर्मैटाइटिस (Seborrheic Dermatitis) एक मैडिकल कंडीशन है जो फंगल और तेल के अत्यधिक प्रोडक्शन का कारण बनती है, जिस से सिर में असंतुलित निर्माण होता है, जिस से बालों और सिर से दुर्गंध आती है. इसे बदबूदार स्कैल्प सिंड्रोम के नाम से भी जाना जाता है.

साथ ही सोराइसिस, एक औटोइम्यून विकार है, जो स्कैल्प को भी प्रभावित करता है जिस से वह ड्राई हो जाती है. इस के अलावा, यह माइक्रोबियल विकास के असंतुलन का कारण बनता है, जिसे द्वितीयक संक्रमण कहा जाता है, जिस से दुर्गंध आती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...