गरमियों में हर किसी को नेचुरल दमकती स्किन चाहिए होती है, जिसके लिए हम हर तरह के फ्रूट और वेजीटेबल खाते हैं. पर आपने कभी सोचा है कि फ्रूट को खाने के साथ-साथ वह एक फेस पैक के रूप में काम भी करेगा. इसीलिए आज हम आपको एक ऐसे ही फ्रूट कीवी के बारे में बताएंगे, जिसे खाने से आपका खून तो बढ़ता ही है. साथ ही यह फेस पर लगाने से आपकी स्किन को भी दमकती है.
- दही और कीवी फेस पैक
विटामिन सी चेहरे को चमक देता है, जबकि दही में AHA स्कीन सेल्स को रिचार्ज करने में मदद है. साथ ही, ये पैक ब्लमिश को कम करने में भी मदद करता है
आपको चाहिए...
1 कीवी (गूदा निकाल लें)
यह भी पढ़ें- सब्जी के छिलके से लाएं अपने चेहरे पर निखार
1 बड़ा चम्मच दही
कैसे लगाएं...
-एक कटोरी में कीवी का गूदा लें और इसमें दही अच्छी तरह मिलाएं.
-इस पैक को अपनी गर्दन और चेहरे पर लगाएं.
-इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़कर गर्म पानी से धो लें.
- कीवी और बादाम फेस पैक
यह पैक आपकी स्किन को टोन और हाइड्रेट करता है, और साथ ही पोर्स को अनलौग भी करता है.
आपको चाहिए...
1 कीवी
3-4 बादाम
यह भी पढ़ें- गरमी में इन 5 टिप्स से रखें बालों को हेल्दी
1 चम्मच बेसन
