त्वचा की खूबसूरती अंदर से आती है और इस के लिए चाहिए सही खानपान और नियमित वर्कआउट. आज की महिलाएं इस पर खास ध्यान देने लगी है, क्योंकि उन्हें पता है कि हर उम्र में स्किन की सही देखभाल जरूरी है. जिस से आप के चेहरे पर किसी प्रकार के दाग, झाइयां और झुर्रियां न आएं.

ग्लैमर वर्ल्ड में सुंदर चेहरे की तो और अधिक जरुरत होती है, क्योंकि हर दिन धूप में शूटिंग, मेकअप का प्रयोग और अनियमित खानपान से त्वचा बेजान होने लगती है. ऐसे में क्या करती है ये सिने तारिकाएं आइए जानते हैं:

आलिया भट्ट

गर्मी के मौसम में त्वचा में नमी की कमी हो जाती है. ऐसे में पर्याप्त पानी पीना जरूरी होता है. आलिया गर्मी में डिटौक्स वाटर का अधिक प्रयोग करती हैं. जो खासकर नीबू पानी होता है. वे कहती हैं कि इस से शरीर का वजन कंट्रोल में रहता है. डिटौक्स वाटर से पाचन शक्ति बढ़ती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है.

इस के अलावा मैं कभी डाइट फौलो नहीं करती. 2 घंटे के अंतराल पर खाना खाती हूं. शुगर, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम लेती हूं. गर्मियों में पाए जाने वाले फ्रैश फ्रूट्स और सब्जियां अधिक खाती हूं. दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीती हूं. वर्क आउट मैं सप्ताह में 4 से 5 दिन करती हूं, जिस में मैडिटेशन खास होता है ताकि लंबी शूटिंग के बाद दिमाग शांत रहे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...