Lip Care Tips : सर्दी का मौसम अपने साथ ठंडी हवा, रूखी त्वचा और फटे होंठों की समस्या ले कर आता है खासकर होंठों की त्वचा बेहद नाजुक और पतली होती है. नमी की कमी और सर्द हवा की वजह से होंठों में खिंचाव, दरारें और जलन होने लगती है. सर्दियों में होंठों को स्वस्थ, मुलायम और खूबसूरत बनाए रखने के लिए सही उपचार और सही आदतों को अपना कर आप अपने होंठों को न केवल फटने से बचा सकती हैं बल्कि उन्हें खूबसूरत और गुलाबी भी बना सकती हैं. सुंदर होंठ आप के चेहरे की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं.
होंठों को मौइस्चराइज करना है जरूरी
सर्दियों में होंठों को रूखेपन से बचाने के लिए मौइस्चराइज करना सब से जरूरी है. इस के लिए हमेशा एक अच्छा लिप बाम इस्तेमाल करें जिस में प्राकृतिक तत्त्व जैसे शीया बटर, कोको बटर या बीजवैक्स मौजूद हो. ये सभी होंठों को गहराई तक नमी देते हैं. होंठों को हाइड्रेट रखने के लिए रात को सोने से पहले पेट्रोलियम जेली लगाना सब से आसान और प्रभावी उपाय है. नारियल का तेल, बादाम का तेल या औलिव औयल होंठों के लिए बेहतरीन मौइस्चराइजर है. इन्हें दिन में 2-3 बार लगाएं.
डैड स्किन हटाएं (ऐक्सफौलिएशन): होंठों पर जमी हुई डैड स्किन को हटाना बेहद जरूरी हैं. इस से होंठ साफ और मुलायम बने रहते हैं.
