खूबसूरत दिखने की तमन्ना हर महिला की होती है. इसके लिए वह दिन और रात का समय नहीं देखती है. लेकिन अगर आपको दिन में कहीं जाना हो तो उसके लिए मेकअप के दौरान कुछ बातों को ध्यान में रखिए.
- दिन में जब भी मेकअप करें तो कोशिश यह करें कि वह ज्यादा चुभने वाला न हो और न ही भारी-भरकम हो. आइए हम आपको बताते हैं दिन में श्रृंगार करते वक्त आपका मेकअप कैसा होना चाहिए.
- काजल प्रयोग करना जरूरी है क्योंकि यह आपकी आंखों की खूबसूरती को बढ़ाता है. मस्कारा न लगायें और इसकी बजाय अपनी आंखों को आकर्षक बनाने के लिए किसी न्यूट्रल शेड का आई शैडो इस्तेमाल करें. ब्लश लगाने से बचें इसकी बजाय हल्का फाउंडेशन ही आपके चेहरे की कई खामियों को छुपाने के लिये काफी होता है.
- दिन में किया गया मेकअप कम से कम होना चाहिए, क्योंकि आप भारी-भरकम मेकअप करके लोगों की नजरों में नहीं आना चाहेंगी जो आपकी दिखावट किसी टेलीविजन सीरियल के कैरेक्टर सी बनाकर लोगों के सामने पेश कर सकता है.
ये भी पढ़ें- फ्रूट फेस पैक से पाएं नैचुरल ग्लो
- आई मेकअप के लिए दिन में डार्क कलर का आई शैडो डरावना लग सकता है इसलिए हमेशा न्यूड या न्यूट्रल कलर का आई शैडो लगाएं. यह नेचुरल भी लगता है और क्लासी भी.
