Makeup Tips : गरमियों का मौसम आते ही जहां एक तरफ लाइट, फ्रैश और ब्राइट लुक की चाहत होती है, वहीं पसीना, गरम हवाएं और चिपचिपापन मेकअप के सब से बड़े दुश्मन बन जाते हैं. सुबहसुबह किया गया परफैक्ट मेकअप चंद घंटे में बह कर चेहरे पर धब्बे या पैच छोड़ देता है.
लेकिन कुछ स्मार्ट ट्रिक्स और सही प्रोडक्ट्स की मदद से आप अपने मेकअप को पूरा दिन टिकाऊ और स्मजफ्री बना सकती हैं :
क्लीन स्किन से करें शुरुआत
फेसवाश : चेहरे को किसी माइल्ड फेसवाश से धोएं ताकि ऐक्स्ट्रा औयल और पसीना साफ हो जाए.
आइस क्यूब या टोनर : चेहरे को ठंडा करने के लिए आइस क्यूब को कपड़े में लपेट कर हलके हाथों से चेहरे पर रब करें. इस से पोर्स टाइट हो जाएंगे और पसीना कम आएगा.
टोनर : औयली स्किन के लिए अल्कोहल फ्री टोनर इस्तेमाल करें, इस से स्किन फ्रैश रहती है.
औयल फ्री मोइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं
गरमियों में स्कीन वैसे ही इतना औयल रिलिज करती है, ऐसे में और तेल अपने चेहरे पर न मलें. मोइस्चराइजर जरूरी है, बस हलका और औयल फ्री होना चाहिए. इस के बाद मैट फिनिश सनस्क्रीन लगाएं ताकि स्किन सुरक्षित भी रहे और चिपचिपी न लगे. एसपीएफ (SPF) वाला प्राइमर भी एक बेहतरीन औप्शन है, जो 2 काम एकसाथ कर देगा. कम से कम एसपीएफ 50 प्लस के प्रोडक्ट ही चुनें.
