मेकअप में इतनी क्षमता होती है कि वह एक साधारण महिला को भी खूबसूरत और ग्लैमरस बना देता है. सुंदर दिखने का अर्थ यह है कि आप सभी के आकर्षण का केंद्र बनें. महिलाएं अपना पैसा और समय खर्च कर ब्यूटीपार्लर अच्छा दिखने के लिए ही जाती हैं. मगर यह भी सही है कि हर महिला का अपना अलग व्यक्तित्व होता है. चाहे वह गोरी हो या सांवली, प्राकृतिक सुंदरता हर महिला में होती है.
अगर इस में कोई कमी है तो उसे मेकअप के जरीए पूरा किया जा सकता है. मगर मेकअप से आप तभी सुंदर दिख सकती हैं जब आप को सही तरह से मेकअप करने की कला आती हो. इस बारे में मुंबई के स्टूडियो वैस्ट की मेकअप ऐक्सपर्ट पल्लवी सिमंस बताती हैं कि हर स्किन के लिए मौइश्चराइजर जरूरी है और यह हर मौसम में लगाना जरूरी है.
अगर आप बिना मौइश्चराइजर लगाए मेकअप करती हैं, तो वह फट जाता है यानी असमान हो जाता है. फिर मेकअप से पहले मौइश्चराइजर लगाने से मेकअप ज्यादा समय तक भी चेहरे पर टिकेगा. गरमी और मौनसून में मेकअप करना एक चुनौती होती है. इस समय पसीना अधिक निकलता है, इसलिए पाउडर बेस्ड और वाटरपू्रफ मेकअप करना अच्छा रहता है. मेकअप करते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें:
