कहते हैं कि प्यार के लिए किसी एक दिन को प्यार का नाम दे देना काफी नहीं है पर अगर कोई एक दिन प्यार के नाम तय किया गया है तो इसे सेलिब्रेट करने में क्या हर्ज है.

फिर इस प्यार के मौसम में आप भी कुछ अलग ढंग से दिखना चाहती होंगी, तो इस वैलेंटाइन आपकी हर प्यार भरी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए हम आपके लिए मेकअप के कुछ नये ढंग ले कर आऐ हैं. इस वैलेंटाइन डे पर इन 6 तरीकों से मेकअप करके आप अपने मेकअप में खूबसूरत दिखने के साथ साथ रोमांटिक भी दिख सकती हैं.

1. फाउंडेशन

आज के दिन आपको अपनी स्किन टोन से मैच करता फाउंडेशन ही लगाना चाहिए. आपके मेकअप का बेस सही होगा, तो आपका मेकअप नैचुरल दिखायी देगा. अगर आपको दिन में धूप में निकलना है तो एसपीएफ युक्त फाउंडेशन लगाऐं. ऐसे फाउंडेशन से धूप में स्किन प्रभावित नहीं होती है.

2. आई पेंसिल

अक्सर देखा जाता है कि जिनकी शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ होता या जो कम उम्र की लड़कियां होती हैं, वे आई लाइनर नहीं लगाना चाहती, तो उनके लिए भी हम कुछ लेकर आएं हैं. वे कलरफुल पेंसिल लगा सकती हैं. आजकल तो 2 कलर की आई पेंसिल लगाने का चलन भी जोरों से बढ रहा है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...