Nail Polish : आपकी फ्रेंड ने बहुत गहरे रंग की नेल पोलिश लगाई , जिसे देखकर आप उसके हाथों की दीवानी बन गई. और बिना कुछ सोचें आपने भी उसे खरीदने का मन बना लिए. लेकिन जब आपने उसे पने नाखूनों पर टाई किया तो आपको न कोई तारीफ मिली और न ही आपके हाथों की रौनक बढ़ी , जिसे देखकर आप निराश हो गई. लेकिन क्या आपने सोचा  है कि आपके साथ ऐसा क्यों हुआ? इसका कारण है कि जिस तरह स्किन टोन व स्किन टाइप को ध्यान में रखकर क्रीम्स का चयन किया जाता है, ठीक उसी तरह नेल पौलिश का भी. ताकि वो आपके हाथों को भद्दा नहीं बल्कि उसकी रौनक को बढ़ाने का काम करें. तो चलो जानते हैं कि किस स्किन टोन पर कैसी नेल पौलिश अच्छी लगेगी.

स्किन टोन को ध्यान में रखें 

- अगर आपकी स्किन वाइट है और आप बहुत अधिक ग़हरे शेड्स लगाना चाहती हैं तो आपके हाथों पर डार्क ब्लू, रेड, मजेंटा , ऑरेंज, रूबी शेड्स काफी ज्यादा फबेंगे. क्योंकि ये आपके हाथों को और ब्राइट बनाने का काम करते हैं. आप ट्रांसपेरेंट शेड्स को  टाई न करें, क्योंकि ये आपकी स्किन में मिल जाने के कारण आपके हाथों को डल दिखाने का ही काम करेंगे.

-अगर आपका स्किन टोन डस्की यानि सांवली स्किन है तो आप ज्यादातर नेल पैंट्स टाई कर सकते हैं. क्योंकि डस्की ब्यूटी का कोई मुकाबला जो नहीं है, उन पर ज्यादातर चीजें फबती हैं.  इन पर ब्राइट और वाइब्रेंट कलर्स जैसे पिंक, येलो, ऑरेंज के साथसाथ मैटेलिक कलर्स जैसे गोल्ड और सिल्वर कलर भी काफी अच्छे लगते हैं. क्योंकि ये स्किन टोन को और उभारने का काम जो करते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...