प्रीति सेठ ( कॉस्मेटोलॉजिस्ट)
आजकल की जिंदगी में लुक्स का ध्यान रखना बहुत जरूरी है फिर चाहे ऑफिस हो, कॉलेज हो या आप एक हाउस वाइफ ही क्यों न हों. सुंदर और मुस्कुराता चेहरा हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. चेहरे की चमक बढ़ाने और निखार लाने के लिए मेकअप की सहायता लेना कोई बुरी बात नहीं है. परफेक्ट मेकअप टिप्स हर महिला को ज़रूर ट्राई करने चाहिए. मेकअप करते समय लिप मेकअप के साथ ही आई मेकअप पर ज्यादा जोर देना चाहिए. चलिए जानते हैं आई मेकअप करने के तरीके और कुछ बेसिक टिप्स के बारे में;
अपने स्किन टोन के मुताबिक ही शेड्स का चुनाव और मेकअप करें. अगर आप का स्किन टोन साफ है तो थोड़ा डार्क आई मेकअप कर सकती हैं. अगर स्किन टोन मीडियम और डार्क है तो लाइट आई मेकअप करें.
कुछ लोगों की आंखे थोड़ी छोटी और अंदर की ओर आंखे धंसी हुई लगती हैं, उन्हें ज्यादा आई शैडो और लाइनर नहीं लगाना चाहिए. ऐसे में हल्का आई मेकअप करें.
हैवी ड्रेस के साथ लाइट मेकअप अच्छा लगता है. अगर आप की ड्रेस लाइट कलर की है तो बोल्ड लुक के लिए आप डार्क शेड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं.
आप जैसे स्किन टोन के हिसाब से लिप शेड्स चुनती हैं उसी तरह आई मेकअप भी चुनें.
