हर महिला चाहती है कि वह मेकअप के अलग अलग लुक्स अपना कर पार्टी की शान बने. मेकअप के अलग अलग लुक्स व्यक्तित्व को निखारने के साथ साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं. महिलाओं की इसी चाह को ध्यान में रखते हुए सैलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट अभिषेक खेत्रपाल ने फेब मीटिंग में यूरोपियन लुक मेकअप करना सिखाया. आइए, जानें कि किस तरह इस लुक को अपना कर आप भी बन सकती हैं वैडिंग पार्टी की शान:

बेस मेकअप

मेकअप की शुरुआत करने से पहले क्लींजिंग से चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें. फिर टोनिंग और मौइश्चराइजिंग करें. इस के बाद कंसीलर लगा कर फेस के दागधब्बों को छिपाएं.

अब बारी आती है फाउंडेशन यानी बेस से चेहरे को स्मूद लुक देने की. बेस का चुनाव अपनी स्किनटोन के हिसाब से करें. स्किनटोन के हिसाब से बेस चुनने के लिए बेस को फोरहैड और चीक्स पर लगा कर देखें. अगर वह चेहरे की त्वचा से मैच कर रहा हो तो उसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं.

बेस लगाते समय लाफिंग लाइंस, आई कौर्नर्स, लिप कौर्नर्स पर खास ध्यान रखें और उन्हें अपलिफ्ट करें. बेस लगाते समय उसे त्वचा पर अच्छी तरह ब्लैंड करना न भूलें. ओपन पोर्स को अच्छी तरह फिल करें ताकि पूरे चेहरे की त्वचा को स्मूद लुक मिले.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...