वैडिंग ज्वैलरी का चुनाव करना आसान नहीं. इस खास मौके पर रोजाना की तरह सिर्फ इयररिंग या नैकपीस पहन कर आप काम नहीं चला सकतीं. दुल्हन बनते वक्त नथ से ले कर मांगटीका, बाजूबंद से ले कर झुमके, नैकलैस से ले कर कमरपट्टा और चूडि़यों के साथ अंगूठी तक सैट करना जरूरी है. आइए, फैशन डिजाइनर शिल्पी सक्सेना से जानें कि इन दिनों कौन सी ब्राइडल ज्वैलरी ट्रैंड में है:

पोल्की ज्वैलरी: पोल्की ज्वैलरी दुलहन द्वारा सब से ज्यादा पसंद की जाती है. अनकट डायमंड से बनी यह ज्वैलरी ब्राइडल वियर यानी लहंगाचोली के साथ ही साड़ी पर भी काफी खूबसूरत नजर आती है. पोल्की ज्वैलरी से बना चोकर काफी आकर्षक लुक देता है, जबकि आप की ज्वैलरी के चोकर में वह बात नहीं होती.

कुंदन ज्वैलरी: कुंदन ज्वैलरी का भी एक अलग चार्म है. पोल्की ज्वैलरी के बाद इंडियन वैडिंग वियर के साथ ज्यादातर दुलहन कुंदन ज्वैलरी पहनना पसंद करती हैं. कुंदन ज्वैलरी हर ट्रैडिशनल वियर पर सूट करती है. इन दिनों कुंदन क्लच और मोजड़ी भी काफी पसंद की जा रही हैं.

स्टोन ज्वैलरी: सस्ती मगर अव्छी और एक ही नजर में दिल मोह लेने वाली स्टोन वैडिंग ज्वैलरी भी काफी आकर्षक नजर आती है. यह बात और है कि स्टोन ज्वैलरी लंबे समय तक आप का साथ नहीं देती. तेज धूप, पानी आदि के संपर्क में आने से स्टोन गिरने लगते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...