मौनसून के मौसम में त्वचा में संक्रमण, चेहरे की त्वचा का फटना, शरीर पर चकत्ते पड़ना, पैरों या नाखूनों पर फंगस होना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है. पेश हैं, इन सब समस्याओं से बचने के उपाय:

1. त्वचा को शांत करने के लिए क्लींजिंग, टोनिंग और फिर मौइस्चराइजिंग जरूरी है. बालों को घुंघराले होने और सूखेपन से बचाने के लिए उन्हें पौष्टिकता प्रदान करना आवश्यक है.

2. घर से बाहर जाने से पहले बालों पर ऐंटीपौल्यूशन स्प्रे का प्रयोग करें. त्वचा को भी सुरक्षित रखना आवश्यक है, इसलिए सनस्क्रीन, ऐलोवेरा जैल और अन्य स्किन प्रोटैक्टर्स जो आप की त्वचा पर सुरक्षात्मक परत बना कर त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाते हैं, का प्रयोग कर सकती हैं. ये स्किन प्रोटैक्टर्स आप की त्वचा के रोमछिद्रों को 6-7 घंटों के लिए बंद कर देते हैं और प्रदूषण से होने वाले नुकसान को नियंत्रित करने में मदद करते हैं.

3. त्वचा को हाइड्रेटेड और रिजुविनेट रखने के लिए नियमित रूप से ऐक्सफौलिएशन और स्क्रबिंग करना तथा ग्लो पैक लगाना भी आवश्यक है. आप जब घर से बाहर निकलती हैं तो जहरीले प्रदूषकों का सामना करने के लिए घर में बने पैक का प्रयोग करना भी अच्छा रहता है.

ये भी पढें- एक्सपर्ट से जाने पंपकिन के बीज से कैसे करें स्किन की देखभाल

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...