अब आपको अपने नाखूनों को लंबे करने के लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप नेल एक्सटेंशन करवा सकती हैं. यह नाखूनों को झट से लंबे और सुंदर करने का एक सबसे प्रमुख तरीका है. इसके द्वारा आप अपने नाखूनों की मन चाही शेप या फिर डिजाइन बनवा सकती हैं. बहुत सी महिलाएं आज के समय में इस क्रिया में दिलचस्पी रखती हैं लेकिन बहुत सी महिलाओं के मन में यह संदेह रहता है कि कहीं इसके कारण उनके असली नाखूनों को तो कोई नुकसान नहीं पहुंच जाएगा. आइए जान लेते हैं नेल एक्सटेंशन से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में.
https://www.instagram.com/reel/C92KejMsVLX/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
एक्रिलिक और जेल नेल के बीच का अंतर जानें
एक्रिलिक नेल एक सॉल्वेंट में डूबे हुए पाउडर की ही फॉर्म होती है जो आपके असली नाखूनों पर एक्सटेंशन का काम करते हैं. यह आपके नाखूनों की ऊपरी परत को और मजबूत करने का काम करते हैं। जेल नेल को एलईडी या फिर यूवी लेजर का प्रयोग करके हार्ड फॉर्म में लाया जाता है. यह नेल पॉलिश कलर में ज्यादातर देखने को मिलते हैं.
यह कितने सालों तक टिके रहते हैं
यह आपके नाखूनों पर निर्भर करता है. कुछ महिलाओं के नेल एक्सटेंशन केवल दो से तीन हफ्ते ही टिकते हैं तो कुछ महिलाओं के नेल एक्सटेंशन एक महीना भी चल जाते हैं. यह आप जिस तरह का काम करती हैं और आप जिस तरह से इनको मेंटेन करके रखती हैं इस बात पर भी निर्भर करता है.
