आज के दौर में सभी फैशन के साथ चलने के लिए हर उपाय करते है. चाहें वह ड्रेस की हो या फिर मेकअप की. हर किसी की चाहत होती है कि वह सबसे अलग दिखे. इसके लिए वह क्या नहीं करते हैं. घंटो पार्लर में समय बीताना. जिससे वह खूबसूरत हो जाएं.
आप जानते है कि अगर आपको नेचुरल तरीके से खूबसूरती न मिले तो बाहर की खूबसूरती ज्यादा देर नहीं टिकती है. चेहरे के साथ-सथ हम अपने नाखूनों में भी अधिक ध्यान देते है. जिससे कि वह भी खूबसूरत और मजबूत रहे, लेकिन कई कारणों के कारण वह ज्यादा टिक नहीं पाते है. या तो वह फट जाते है या फिर टूट जाते है. जिसके कारण आप आर्टिफिशियल नाखूनों का सहारा लेते है. जो कि आपके स्किन के लिए काफी नुकसानदायक होते है.
आमतौर में पैरों की उंगलियों के नाखून के मुकाबले हाथ की उंगलियों के नाखून जल्दी बढ़ते हैं. अगर आपके नाखूनों में किसी तरह की समस्या है, तो वे बढ़ नहीं पाते. इसका मुख्य कारण ठीक ढंग से खाना नहीं खाना, पोषक तत्वों, विटामिन्स की कमी के कारण हो सकता है.
अगर आप चाहते हैं कि आपके नाखून भी खूबसूरत, मजबूत और चमकदार हो तो आप किचन में मौजूद कुछ चीजें ये काम कर सकती है. जो कि बिना ज्यादा जेब ढीली किए हो जाएगा. तो फिर देर किस बात की. ट्राई करें ये घरेलू उपाय और पाएं खूबसूरत, मजबूत, चमकदार नाखून.
