आजकल के बिजी लाइफस्टाइल और पौल्यूशन के चलते स्किन पर असर पड़ रहा है. स्किन ड्राई और डल हो रही है, लेकिन होममेड और नेचुरल कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिनसे स्किन का ख्याल रखना आसान है. आज हम आपको कुछ नेचुरल और आसानी से मिलने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप फेस्टिवल या वेडिंग से पहले ट्राय करके स्किन को ब्यूटीफुल बना सकती हैं. आइए आपको बताते हैं इन प्रोडक्ट्स के बारे में...
1. हल्दी है अच्छा बौडी स्क्रबर
हल्दी सब से सस्ता और अच्छा बौडी स्क्रबर है. एंटीसैप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइनफ्लेमैट्री गुणों से भरपूर हलदी में करक्यूमिन नामक तत्त्व पाया जाता है. इस में मौजूद यलो पिगमैंट स्किन को निखारने का काम करते हैं. हलदी में एंटी औक्सीडैंट भी होते हैं जो स्किन को फ्री रैडिकल्स के आक्रमण से सुरक्षित रखने का काम करते हैं.
ये भी पढ़ें- दीवाली पार्टी के लिए ऐसे करें मेकअप
2. डैड स्किन के लिए ट्राय करें व्हाइट लिली
एंटीपिगमैंटेशन, व्हाइटनिंग और ब्लीचिंग जैसे गुणों से भरपूर व्हाइट लिली में ग्लायकोलिक ऐसिड पाया जाता है, जो डैड स्किन व ऐजिंग स्पौट्स को हलका करने में मददगार होता है. व्हाइट लिली जैल से युक्त क्रीम के इस्तेमाल से सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणें भी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचा पातीं.
