सोना किसे पसंद नहीं होता और अगर किसी दिन आपको ज्यादा सोने को मिल जाए तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता. सोने से ना केवल आपके शरीर को आराम मिलता है बल्कि आपका दिमाग भी शांत रहता है. जिसका सबसे ज्यादा फायदा आपके फेस को ही मिलता है इस नींद को ही ब्यूटी स्लीप कहते हैं.

1. पावर नेप

फेस की स्किन काफी मुलायम होती है. इसी वजह से उसका ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है .दिनभर की दौड़ भाग के बीच छुट्टी का दिन ही ऐसा होता है जो आपको अपने लिए मिलता है. इसलिए उस दिन चेहरे को पावर नैप देना आसान हो सकता है.  फेस पर वह पैक लगाएं जो फेस को ठंडक दे और आराम मिले. ऐसा करने से स्किन को राहत मिलेगी और फेस पर निखार आयेगा.

ये भी पढ़ें- लेजर ट्रीटमैंट से पाएं बेदाग स्किन

2. हाइड्रेटेड रहें

हाइड्रेटेड रहने का मतलब यह नहीं है कि आप कुछ भी पी ले .कुछ भी पीने से पहले 10 बार सोचे. क्योंकि अच्छी नींद के लिए जितना खाना खाना जरूरी है ,उतनी ही जरूरी  आपकी ड्रिंक भी होती है. जब भी आप बाहर जाएं, तो थोड़ी थोड़ी देर में नारियल पानी ,नींबू पानी , ग्लूकोज पियें. ऐसा करने से आप डिहाइड्रेशन का शिकार नहीं होंगी और सेहत के साथ-साथ फेस की स्किन भी ग्लो करेगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...