खूबसूरत, निखरी और गोरी त्वचा किसे नहीं चाहिए होती है. और इसे पाने के लिए हम सब कुछ ट्राई भी करते हैं. आपने खूबसूरत त्वचा के लिए बेसन, गुलाब जल, एलोवेरा, हल्दी, दूध और शहद जैसे के घरेलू उपाय तो अपनाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी प्याज और लहसुन का फेसपैक ट्राई किया है? अगर नहीं तो जरूर ट्राई करें प्याज और लहसुन का फेस पैक.

प्याज और लहसुन दो ऐसी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल हर घर में होता है. ऐसे में आप जब चाहें तब ये फेसपैक बनाकर लगा सकती हैं.

त्वचा के लिए वरदान है प्याज

प्याज में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं. इसके अलावा ये एंटी-ऑक्सीडेंट का भी खजाना है. इसके जूस में एंटी-सेप्ट‍िक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं. जो कील-मुंहासों की समस्या को दूर करते हैं. इसके जूस में फ्लेवोनॉएड्स पाए जाते हैं. ये स्क‍िन सेल्स को यूवी किरणों से सुरक्षित रखते हैं. इसके नियमित इस्तेमाल से बढ़ती उम्र के लक्षण भी जल्दी नजर नहीं आते हैं.

कैसें करें इस्तेमाल

आप चाहें तो रोज की डाइट में कच्चे प्याज को शामिल कर सकती हैं. ये सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए बेहतरीन है. इसे पीसकर फेसपैक बना सकती हैं और इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके अलावा इसके जूस को भी प्रयोग में लाया जा सकता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...