अक्सर हम संतरा खाकर उसका छिलका डस्टबिन में फेंक देते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि संतरा जितना सेहत के लिए हेल्पफुल है संतरे का छिलका उतना ही स्किन के लिए फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद एंटी-औक्सीडेंट गुण स्किन और बाल दोनों को निखारने का काम करता है. संतरे के छिलके को आप धूप में सूखाकर पाउडर बनाकर फेस के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. आज हम आपको संतरे के छिलके के उन फायदों के बारे में बताएंगे, जिससे आप संतरे के छिलके को अपनी स्किन पर लगाने के लिए मजबूर हो जाएंगें. तो जानते हैं इसके फायदे...

1. टैनिंग दूर करने के लिए करें इस्तेमाल

tanning

संतरे के छिलके के पाउडर को हनी के साथ मिलाकर लगाने से टैनिंग दूर हो जाती है और चेहरे पर निखार आता है.

2. स्किन के छोटे सेल्स को खोलने में मददगार

beauty

संतरे के छिलके के पाउडर में कुछ मात्रा दही की मिलाकर इसे फेस पर लगाने से छोटे सेल्स खुल जाते हैं और साथ ही ब्लैक हेड्स भी साफ हो जाते हैं.

3. कील मुंहासों की प्रौब्लम्स के लिए है इफैक्टिव

संतरे के छिलके का पाउडर स्किन पर मौजूद सारी गंदगी को साफ कर देता है. इस पाउडर में थोड़ी सी मात्रा गुलाब जल की मिलाकर लगाने से कील-मुंहासों की प्रौब्लम को दूर करने में फायदा होता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...