Virtual meeting makeup tips : आज के वर्क-फ्रॉम-होम कल्चर में, आपकी स्क्रीन प्रेजेंस ही आपकी पहली छाप (First Impression) है. एक साफ-सुथरा हेयरस्टाइल न केवल आपको प्रोफेशनल दिखाता है, बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है. हालाँकि वर्चुअल मीटिंग्स की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको सिर्फ कैमरे के सामने दिखने वाले हिस्से पर ध्यान देना होता है. अपने लैपटौप को कुछ किताबों पर रखें ताकि कैमरा आपकी आंखों के बराबर हो. इससे आपका हेयरस्टाइल और चेहरा दोनों बेहतर एंगल से दिखेंगे. हमेशा खिड़की की तरफ चेहरा करके बैठें. इससे बालों की चमक (natural shine) अच्छी दिखती है और चेहरे पर परछाइयां नहीं बनतीं. यहां कुछ क्विक और इजी मेकअप टिप्स और हेयरस्टाइल्स हैं जो आपको 5 मिनट से भी कम समय में प्रोफेशनल और प्रेजेंटेबल दिखाएंगे.
बेस हो लाइट
वर्चुअल मीटिंग के लिए फुल कवरेज फाउंडेशन की जगह लाइटवेट फाउंडेशन या सीसी क्रीम का इस्तेमाल बतौर बेस लगाना अच्छा माना जाता है. वैसे आप अपने आंखों के नीचे के घेरों व ब्लेमिश को छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं.
लाइट हो कलर्स
अमूमन जब लड़कियां ऑफिस जाती हैं तो ब्लैक आईलाइनर का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन जब आप एकदूसरे से वर्चुअली कनेक्ट हो रही हैं तो उस दौरान ब्लैक लाइनर का इस्तेमाल करने से कैमरे के सामने आप काफी डार्क नजर आ सकती हैं. इसलिए आप ब्लैक आईलाइनर को ब्राउन या ग्रे के साथ स्विच करें. आईलाइनर की तरह ही आईशैडो व लिप शेड्स को भी लाइट ही रखें तो अच्छा.
