रक्षाबंधन पर आप बेहद कंफर्टेबल भी फील करेंगी लंबे-घने बालों की स्टाइलिंग के साथ. यहां हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे हेयर स्टाइल्स जिन्हें मिनटों में तैयार किया जा सकता है. ये न सिर्फ आपको आकर्षक लुक देंगे बल्कि आपकी सुंदरता में चार चांद लगाएंगे.
एकौर्न बन करें ट्राय

अगर आपके बाल के तैलिए और थिक हैं तो यह हाफ अप व हाफ डाउन बन, आपको बेहद ग्लैमरस लुक हैगा. एकौर्न बन फिल्मी सितारों की पहली पसंद है. इसे बनाने में महज पांच मिनट लगते हैं. इस रक्षाबंधन इसे जरूर ट्राई करें.
स्टेप 1 : इसे बनाने के लिए बालों को कानों की साइड से ऊपर की ओर ले जाएं और सिर के सामने वाले बालों को पीछे की ओर इकट्ठा करें. इसे आप टेल कौम्ब की मदद से बनाएं.
स्टेप 2 : अब बालों को ऊपर की ओर उठाएं और घुमाते या ट्विस्ट करते हुए नॉट या मेसी बन बना लें. अगर आप नौट नहीं बनाना चाहती हैं तो बौबी पिन्स या रबर बैंड से भी इसे सेट कर सकती हैं.
स्टेप 3 : अब बाकी बचे बालों को अपनी मन के हिसाब से स्टाइल करें. बन जितना मेसी दिखेगा, उतना ही स्टाइलिश लुक देगा.
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2019: ऐसे करें आई मेकअप और दिखे सबसे अलग
