Beauty Tips
मेरे बाल रफ और डैमेज होने के कारण सुंदर नहीं दिखाई देते जबकि मैं अपनी रोके की रस्म में खुले बाल रखना चाहती हूं, मैं क्या करूं?
आज की इस फास्ट लाइफ में बालों का डैमेज हो जाना आम बात है, ऐसे में अगर आप के पास अभी समय है तो आप हर 15 दिन पर हेयर स्पा ले सकती हैं. इस से शादी तक आप के बालों में शाइन आ जाएगी. साथ ही स्पा में यूज होने वाले प्रोडक्ट्स से बालों को पोषण मिलेगा और वे स्वस्थ भी हो जाएंगे.
अगर आप के पास समय नहीं है तो आप अस्थाई हेयर ऐक्सटैंशन से अपने बालों को खूबसूरत दिखा सकती हैं. अगर आप केवल रोके वाले दिन के लिए अपना हेयरस्टाइल बदलवाना चाहती हैं तो आप स्ट्रेट बाल वाला क्लिप औन ऐक्सटैंशन ले सकती हैं. उस के बाद आप शादी तक हेयर स्पा करवाती रहें.
मैं अपनी सगाई में अपने नेल्स सुंदर और बड़े रखना चाहती हूं जबकि मेरे नेल्स बेहद छोटे हैं. मुझे बताइए कि मैं अपने नेल्स को खूबसूरत बनाने के लिए क्या करूं?
आप यदि नाखून छोटे हैं तो पहले नेल ऐक्सटैंशन करवा लें. ये कुछ ही घंटों में नाखूनों को बढ़ाने की प्रक्रिया है. ये उन सभी लोगों के लिए वरदान है जिन के नाखून बढ़ते नहीं या फिर जल्दीजल्दी टूट जाते हैं. इस तकनीक के तहत टूटे हुए नाखूनों को फिर नैचुरल शेप में लाया जा सकता है.
यदि आप के नाखून छोटे हैं तो नेल ऐक्सटैंशन करवा कर आप जितनी मरजी चाहे उतनी लंबाई पा सकती हैं. नेल ऐक्सटैंशन किए गए नाखून दिखने में और काम करने में बिलकुल नैचुरल नाखून की ही तरह नजर आते हैं. इन नाखूनों को एक्रिलिक पाउडर और कुछ तरल पदार्थों से बनाया जाता है. इस से आप के नेल्स को मनचाहा आकार व लंबाई मिल जाती है.
इस में सब से पहले स्क्रब को पूरे शरीर पर लगा कर हलके हाथों से हलकेहलके रगड़ा जाता है और 10 मिनट के लिए छोड़ दिया जाता है. स्क्रबिंग की मदद से बौडी की डैड स्किन निकल जाती है और साथ ही साथ टैनिंग भी रिमूव होती है. नैचुरल तरीके से बनाया गया ये स्क्रब त्वचा की रंगत को निखारने में सहायक होता है.
इस के बाद बौडी को वाश कर के उस पर स्किन ग्लो पैक लगाते हैं और सूख जाने के बाद इसे वाश कर के हटाया जाता है. इस के बाद बौडी शाइनर लगा कर त्वचा की 5 से 10 मिनट तक मसाज की जाती है. बौडी पौलिशिंग द्वारा त्वचा की मृत कोशिकाएं हटती हैं साथ ही टैनिंग भी रिमूव होती है जिस से त्वचा में कोमलता व निखार आता है. मसाज से होने वाली दुलहन स्ट्रैसफ्री फील करती है व बौडी रीलैक्स होती है.
मैं अपनी आंखों में लैंस लगाती हूं, मुझे यह सोच कर टैंशन हो रही है कि मेरी शादी होने के बाद मैं अपनी आंखों को सुंदर बना रहने के लिए आंखों में बारबार काजल और लाइनर कैसे लगाती रहूंगी?
आप की समस्या का हल है परमानैंट आई मेकअप. आंखों में कशिश लाने के लिए ही काजल और लाइनर का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन जब हम लैंस लगाते हैं तो लैंस लगाने के बाद अगर हम काजल या लाइनर लगाते हैं. वह कभीकभी अंदर चला जाता है और पहले लगा कर लैंस लगाते हैं तो यह फैल जाते हैं.
इसलिए जो लोग लैंस लगाते हैं उन के लिए परमानैंट काजल और लाइनर बैस्ट है, क्योंकि वह सारी उम्र वैसा का वैसा ही बना रहता है. इस से आप के टाइम की भी बचत होती है. इस तकनीक से लगाया गया लाइनर और काजल आप की आंखों को बिना किसी विशेष देखभाल के सालों तक आकर्षक बनाए रखता है.
पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें :
गृहशोभा, ई-8, रानी झांसी मार्ग, नई दिल्ली-110055
कृपया अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें.
व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.
