Serum Vs Cream : हर युवती और महिला की इच्छा होती है कि उनकी स्किन स्पौटलेस, रिंकल फ्री, टाइट और ग्लोइंग हो. उम्र, प्रदूषण, खानपान, टेंशन, हार्मोन चेंज का असर उनकी स्किन पर नजर न आए. महिलाओं की इसी डिमांड का नतीजा है कि अब मार्केट में ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बाढ़ आ गई है. तरह-तरह की फेस क्रीम और सीरम अब फेस केयर रूटीन का हिस्सा बन गए हैं. हालांकि अभी भी कई महिलाएं ऐसी हैं, जो इनके अंतर, उपयोग और फायदे नहीं जानती हैं और अक्सर कंफ्यूज रहती हैं कि उनके लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं. अगर आप भी सीरम और क्रीम को लेकर इसी दुविधा में हैं तो हम दे रहे हैं आपको वो सभी जानकारियां जो आपके लिए जरूरी हैं.
ये है सीरम और क्रीम में अंतर
सीरम के मुकाबले क्रीम गाढ़ी होती हैं. अधिकांश क्रीम औयल बेस होती हैं, जो आपकी स्किन की नमी को बनाए रखती हैं. ये आपकी स्किन को हाइड्रेट रखकर उसे लंबे समय तक पोषण देती है. रूखी त्वचा के लिए क्रीम बेस्ट मानी जाती है. हालांकि कई बार औयली स्किन के लिए ये पिंपल्स का कारण बन सकती है. वहीं सीरम मुख्य रूप से वाटर बेस वाले होते हैं. ये काफी लाइट होते हैं और स्किन की परेशानियों को जल्दी दूर करते हैं.
