चेहरा चांद सा चमकता रहे, उस पर एक भी दागधब्बा व एक्ने न हो, ऐसा हर लड़की व महिला चाहती है, मगर यह चाह हर किसी की पूरी नहीं हो पाती है क्योंकि एक तो प्रदूषण व लाइफस्टाइल और दूसरा हमारा स्किन केयर रूटीन हमारे चेहरे पर एक्ने जैसी समस्या को जन्म देता है. वैसे और भी कई कारण हैं एक्ने के, लेकिन कारण कुछ भी हों, एक्ने दिखने में अच्छे नहीं लगते हैं, साथ ही हमारे आत्मविश्वास को भी कम करने का काम करते हैं. ऐसे में जरूरी है एक्ने को ट्रीट करने के लिए सही ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की. तो आइए जानते हैं इस के बारे में:
1. न्यूट्रोजेना औयल फ्री फेसवाश
यह फेसवाश व क्लींजर एक्ने प्रोन स्किन के लिए काफी अच्छा है क्योंकि इस में है सैलिसिलिक ऐसिड, जो स्किन की आउटर लेयर को क्लीन करने के साथ ही पोर्स में जा कर सीबम को रिमूव करने का भी काम करता है. यह पोर्स को क्लौग होने से भी रोकता है. इस में मौजूद ग्लाइकोलिक ऐसिड, इवन स्किन टोन देने का काम करता है और इस में लाइपोहाइड्रौक्सी ऐसिड स्किन से ऐक्सैस औयल को रिमूव कर के क्लीयर स्किन देने का काम करता है.
इस फेसवाश की खासीयत ये है कि यह सभी स्किन टाइप पर सूट करने के साथसाथ स्किन को हाइड्रेट भी रखता है.
