Laser Hair Removal : आजकल के समय में शरीर के अनचाहे बालों से नजात पाने के लिए लड़कियां विभिन्न उपायों का सहारा लेती हैं जैसेकि शेविंग, वैक्सिंग, थ्रैडिंग और डिपिलेटरी क्रीम का ये आप के लिए फायदेमंद जरूर हैं लेकिन ये परमानैंट नहीं हैं और समयसमय पर करने होते हैं जबकि वहीं, लेजर हेयर रिमूवल एक परमानैंट और असरदार उपाय है जो शरीर के अनचाहे बालों को हमेशा के लिए हटाने में मदद करता है.

आइए, जानते हैं कि लेजर हेयर रिमूवल क्यों फायदेमंद है:

परमानैंट सौल्यूशन

लेजर हेयर रिमूवल का सब से बड़ा फायदा यह है कि यह बालों को स्थाई रूप से हटाने में मदद करता है. यह बालों की जड़ों पर काम करता है और उन की फिर से बढ़ने की प्रक्रिया को रोकता है.

कम समय में रिजल्ट

लेजर हेयर रिमूवल बालों को बाकी तरीकों से हटाने की तुलना में कम समय में बेहतर परिणाम देता है. एक सिटिंग में केवल कुछ मिनटों का समय लगता है और धीरेधीरे आप महसूस करती हैं कि बालों की ग्रोथ कम हो रही है. लगातार सिटिंग्स के बाद आप को स्थाई परिणाम मिलते हैं.

स्किन सेफ रहती है

लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमैंट स्किन के लिए काफी सुरक्षित होता है. यह केवल बालों के रंगद्रव्य (मैलानिन) पर काम करता है और त्वचा की अन्य कोशिकाओं को नुकसान नहीं पहुंचाता.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...