इन दिनों ज्यादातर लड़कियां (महिलायें) अपने शरीर के अनचाहे बालों को निकालने के लिए वैक्सिंग का इस्तेमाल करती हैं. हालांकि वैक्सिंग कराना कष्टकारी होता है लेकिन यदि सही तरीके से किया जाय तो यह कष्ट काफी हद तक कम हो सकता है . इसलिए यह वैक्सिंग करने वाले पर निर्भर करता है कि वह कितना एक्सर्प्ट है.
लेकिन यदि आप खुद घर पर ही वैक्सिंग करना चाहें तो बाजार में उपलब्ध वक्सिंग मैटेरियल से ऐसा कर सकती हैं. और यदि आप चाहे तो खुद ही घर पर वक्सिंग तैयार कर कर सकती है जो कि बेहतर हो और आपको सूट भी करे.
वैक्सिंग करने के फायदे
वैक्सिंग करने से शरीर के अनचाहे बालों से छुटकारा पाया जाता है. ऐसा करने से बाल पहले से कम और मुलायम आते हैं.
हॉट वैक्स
हॉट वैक्स को सीधे आग पर रखकर गर्म किया जाता है. शरीर के नाजुक अंगों पर इस्तेमाल किया जाता है. जैसे चेहरे, गर्दन व गालों पर.
हॉट वैक्स करने तरीका
वैक्स को आग पर गर्म करें. जिस जगह वैक्सिंग करनी है उस जगह पाउडर लगाएं. जिस दिशा में बाल उग रहे हैं उससे विपरीत दिशा में वैक्स लगा दें. स्किन को कस कर पकड़ें और धीरे-धीरे बालों की दिशा में वैक्स निकाल दें.
कोल्ड वैक्स
कोल्ड वैक्स बांहों, टांगों और बगलों के लिए सही है. जिस जगह से बाल हटाना है उसी जगह वैक्स लगा लें और पट्टी चिपका कर उल्टी दिशा में कस कर खींचे.
