प्राचीन काल से ही हमारे देश में लोग अपनी खुबसूरती बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक तत्वों का इस्तेमाल करते हैं. आज मार्केट में कई तरह के कॅास्मेटिक प्रोडक्ट्स छाए हुए हैं. जो कि इंसान को काफी खुबसूरत बना सकते हैं. लेकिन वह चेहरे पर सही तरह से यदि सूट ना करे तो उससे इंफेक्शन भी हो सकता है.
जो निखार प्राकृतिक और आयुर्वेदिक नुस्खे से आ सकता है वो निखार किसी भी और प्रोडक्ट से नहीं आ सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक नुस्खों के बारे में बता रहें हैं जिससे आपको नेचुरल सौंदर्य भी मिलेगा और आपके चेहरे भी चमक उठेंगे.
1. खीरा
खीरा आपको हर मौसम में उपलब्ध रहते हैं. इन्हें खाना और चेहरे पर लगाना दोनों ही फायदेमंद होता है. खीरा गुणों से भरपूर आयुर्वेदिक नुस्खा होता है. इसका सेवन हमेशा करना चाहिए. इसे चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे खत्म हो जाते हैं और चमक आती हैं.
2. आलू
कहा जाए तो आलू एक गुणकारी तत्व है जो न सिर्फ खाने के लिए बल्कि चेहरे पर लगाने के लिए भी काम में आते हैं. यदि आपके त्वचा पर कोई दाग-धब्बे हैं तो आलू को थोड़ा काटकर उसे अपने चेहरे पर लगाएं. इससे दाग-धब्बों के साथ आपके चेहरे का झुर्रियां भी धीरे-धीरे खत्म होती जाएंगी.
