बढ़ते प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण इन दिनों काफी लोगों कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे है. मुंहासे और दाग-धब्बों के अलावा इन दिनों ऑयली स्किन भी एक आम समस्या बनी हुई है. लड़का हो या लड़की आजकल हर कोई इस समस्या से परेशान है. फेस पर अधिक तेल होने की वजह से अक्सर मुंहासों की समस्या उत्पन्न होने लगती है.

कई बार ज्यादा तेल, घी,मसालेदार भोजन खाने या मौसम बदलने से तैलीय त्वचा की समस्या हो सकती है. ऐसे में लोग अपनी तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो जल्द ही इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ये घरेलू उपाय आपके काम के साबित होंगे.

  1. अंडा

ऑयली त्वचा से निजात पाने के लिए आप अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं. विटामिन ए से भरपूर अंडे का सफेद भाग लगाने से आप ऑयली स्किन से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए आपको अंडे के सफेद भाग को नींबू मिलाकर पेस्ट तैयार बनाना होगा. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से स्किन में मौजूद एक्सट्रा ऑयल निकल जाएगा और आपकी त्वचा ग्लोइंग हो जाएगी.

2. मुलतानी मिट्टी

चेहरे से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मुलतानी मिट्टी काफी मददगार साबित होगी. त्वचा में निखार पाने के लिए यह सबसे आसान और अच्छा घरेलू उपाय है. गुलाब जल के साथ मुलतानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद सूख जाने पर चेहरे को धो लें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...