आपकी त्वचा का ख्याल रखना आपकी ही जिम्मेदारी है और कोहनी और घुटने की त्वचा ऐसी होती है जो कि बहुत काली हो जाती है. इसका कारण है कि यहां की त्वचा अपेक्षाकृत शुष्क और मोटी होती है. इसके अलावा कोहनी, घुटने या आपके टखनों में लगातार घर्षण या दबाव होने की वजह से भी वहां की त्वचा काली पड़ने लगती है. त्वचा की देखभाल न होने पर कुछ हार्मोन्स की कमी औऱ मृत त्वचा पर कोशिकाओं का बनना भी इसके प्रमुख कारण हैं.
यदि आप चाहते हैं कि बिनी किसी क्रीम, दवा और कैमिकल्स युक्त चाजों का इस्तेमाल करे आप कोहनी और घुटने के कालेपन से निजात पालें, तो यहां हम आपको कुछ आसान और घरेलू उपाय बता रहें हैं जिनकी मदद से आप इनका कालापन दूर कर सकती हैं.
1. खीरे का इस्तेमाल करके आप अपनी कोहनी और घुटनों के कालेपन से निजात पा सकते हैं. खीरे के एक-दो स्लाइस काटकर, उन्हें काली हुई जगह पर रगड़ें और ऐसा कम से कम 10 मिनट तक करते रहें. बाद में इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़े दे और फिर साफ पानी से इसे धो लें. ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको अपने आप ही फर्क नजर आने लगेगा.
