चेहरे पर आया एक छोटा सा पिंपल हमारा सारा मूड खराब कर देता है. चेहरे के पिंपल को जाने में करीब 4 से 5 दिन लगते हैं, और जब यह जाते हैं तो चहरे पर एक निशान छोड़ जाते हैं. क्या आपने कभी पिंपल को एक दिन में हटाने की सोची है? आप सोंच रही होंगी कि यह कैसे हो सकता है. लेकिन ऐसा आइस क्यूब के इस्तेमाल से मुमकिन है. चलिये जानते हैं फिर वो तरीके जिनसे यह संभव हो सकता है.
स्टेप 1: पहले अपने चेहरे को गरम पानी और फेस वाश से धो लें. पिंपल वाले चेहरे पर कभी भी स्क्रब का प्रयोग ना करें वरना पिंपल का पस पूरे चेहरे पर फैल जाएगा.
स्टेप 2: अब मुल्तानी मिट्टी को चंदन पाउडर और नींबू के रस के साथ मिलाएं. इस फेस पैक को 5 मिनट तक के लिये चेहरे पर लगाएं.
ये भी पढ़ें- 4 टिप्स: स्किन के लिए बेस्ट है टमाटर
स्टेप 3: पांच मिनट के बाद फ्रिज में से आइस क्यूब निकालें और अपने पिंपल पर मसाज करना शुरु कर दें. इसको लगातार रगड़ती रहें भले ही आपकी त्वचा सुन्न पड़ जाए. इसी तरह से दो आइस क्यूब्स अपने चेहरे पर घिस डालिये. इसकी ठंडक पिंपल की लालिमा और सूजन को दबा देगी और आपका पिंपल एक ही दिन में गायब हो जाएगा.
