Dry Skin : हाईड्रेटेड त्वचा की उम्र धीरे धीरे बढ़ती है और ऐसी त्वचा पर मुंहासे आने की संभावना भी कम होती है. त्वचा को मौइस्चराइज करने से मुंहासे आने की संभावना कम हो जाती है. त्वचा के पी एच स्तर को सामान्य बनाये रखने के लिए उचित मात्रा में नमी की आवश्यकता होती है. यदि पी एच का स्तर सामान्य नहीं रहा तो मुंहासे आने की संभावना बहुत अधिक होती है.
कई बार त्वचा के बहुत अधिक तैलीय होने पर चेहरे को मॉस्चराइज करने के लिए तेलों का ही प्रयोग किया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह अतिरिक्त ऑइल पहले से ही उपस्थित ऑइल के प्रभाव को प्रभावहीन बना देता है.
1. ग्लिसरीन
ग्लिसरीन अत्यंत शुष्क त्वचा के लिए बहुत अच्छा मॉस्चराइजर है. नहाने से पहले या मुंह धोने से पहले चेहरे पर ग्लिसरीन लगायें. अधिक लाभ के लिए अपने मॉस्चराइजर में ग्लिसरीन मिलकर लगायें.
2. नारियल का तेल
जी हां, नारियल तेल का उपयोग चेहरे पर किया जा सकता है. रात में सोते समय नारियल के तेल से चेहरे की मालिश करें तथा सुबह उठकर नरम और मुलायम त्वचा पायें. स्किन को हाईड्रेटेड रखने के लिए इस उपाय को अवश्य अपनाएं.
3. एलो वेरा जैल
त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए एलो वेरा सबसे अच्छा घटक है. इसका उपयोग आप दिन में कभी भी कर सकते हैं.
